गोविंदगढ़ से कांवड़ियों का दल हरिद्वार रवाना:20 श्रद्धालु पैदल कांवड़ लाएंगे, 23 जुलाई को करेंगे शिव अभिषेक
गोविन्दगढ़ (अलवर) गोविन्दगढ़ कस्बे से आज शाम हरिद्वार से कावड़ लेने के लिए कावड़ियों का दल रवाना हुआ। जिसमें 20 सदस्य गोविंदगढ़ कस्बे से रवाना हुए। इससे पूर्व dj से कांवड़ियों का जत्था कस्बे के बाजारों से निकला जहां कस्बेवासियों ने जत्थे का स्वागत किया।
अशोक सैनी,चन्द्रकान्त शर्मा ने बताया कि आज कस्बे से हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाने के लिए 20 सदस्य दल रवाना हुआ है जो कि हरिद्वार से 10 जुलाई को जल उढ़ाएँगे। और पैदल चलकर गोविन्दगढ़ पहुचकर 23 जुलाई को महादेव जी पर कांवड़ चढ़ाएंगे।
कावड़ के दल में चंद्रकांत शर्मा,देव मीणा,अशोक सैनी,गोपाल सेठी,हेमू पांचाल,दीपक बटवाड़ा,शालू छतरपुरिया,बालकृष्ण खेड़ापति सहित कांवड़ दल के सदस्य थे।


