हरियालों राजस्थान कार्यक्रम तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर कलक्टर ने कुराड़िया मे किया पोधारोपण

Aug 7, 2024 - 18:03
 0
हरियालों राजस्थान कार्यक्रम तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर कलक्टर ने कुराड़िया मे किया पोधारोपण

जहाजपुर (आज़ाद नेब) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार पूरे प्रदेश में "हरियालों राजस्थान एक पेड़ मां के नाम" चलाएं जा अभियान के तहत आज जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्राम पंचायत कुराड़िया मे पोधारोपण किया।

जहाजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुराडिया में चावंडा माता के स्थान पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में "हरियालो राजस्थान" के अंतर्गत तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर पोधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जिला कलक्टर ने "कदम" का पौधा लगाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की। कार्यक्रम में तीज महोत्सव के तहत झूला व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत व राजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा ग्राम कुराडिया में 1100 पौधे लगाए गए।  

कार्यक्रम में पंचायत समिति के विकास अधिकारी पुरषोत्तम शर्मा, सरपंच अजीत सिंह मीणा तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुमेर चद मीना व वाटरशेड एईएन रामराज मीणा, जेटीओ शहजाद खान, प्रहलाद जाट व पंचायत सचिव हजारी लाल व राजीविका के समस्त कलस्टर मैनेजर व कलस्टर स्टॉफ व स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................