नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अलवर ,राजस्थान
अलवर शहर अरावली विहार थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया 9 सितंबर 2024 को थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने थाने पर उपस्थित होकर परिवाद दिया कि उसकी नाबालिक बच्ची घर से गुमशुदा हो गई है। जिसको लेकर पुलिस ने छानबीन की और मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पूरी छानबीन की उसके बाद पता लगा कि पीड़िता एक युवक जो लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है उसके साथ चली गई है और उन्होंने गाजियाबाद जाकर शादी कर ली है। इस मामले के बाद पीड़िता की मां ने न्यायालय में परिवाद पेश किया। और कहा कि मेरी बच्ची नाबालिक है और उसकी उम्र साढ़े सत्रह साल है। जिसको लेकर पुलिस ने छानबीन की और पोस्को की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में कांस्टेबल गुड्डी देवी की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अनिल गुप्ता






