'शुद्ध आहार पर मिलावट का वार' अभियान: अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो एक्सपायरी सामान कराया नष्ट

Oct 25, 2026 - 18:58
 0
'शुद्ध आहार पर मिलावट का वार' अभियान: अलवर में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई,  100 किलो एक्सपायरी सामान कराया नष्ट

अलवर / अनिल कुमार गुप्ता : दीपावली के आगामी त्योहार के दृष्टिगत शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार पर मिलावट का वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खेड़ली कस्बे में बड़ी कार्रवाई की है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी तथा जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने खेड़ली कस्बे के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नमूनीकरण (सैंपलिंग) और निरीक्षण का कार्य किया।

विभिन्न दुकानों से लिए गए नमूने:

  • बीकानेर मिष्ठान भंडार (स्टेशन रोड): कलाकंद का नमूना लिया गया।

  • बीकानेर मिष्ठान भंडार (जवाहर चौक): मलाई बर्फी का नमूना लिया गया।

  • श्री श्याम मिष्ठान भंडार (हिंडौन रोड): गुलाब जामुन मिठाई का नमूना लिया गया।

  • देव एंटरप्राइजेज (बायपास रोड): पतीसा मिठाई का नमूना लिया गया।

  • किराना व्यापारी बाबूलाल जिनेंद्र कुमार (जवाहर चौक): काजू और बादाम के नमूने लिए गए।

  • दिलीप मिष्ठान भंडार (जवाहर चौक): मावा एवं बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया।

  • विद्या फास्ट फूड (जवाहर चौक): दुकान का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए।

जब्ती, इंप्रूवमेंट नोटिस और एक्सपायरी सामान नष्ट: कार्रवाई के दौरान किराना व्यापारी बाबूलाल जिनेंद्र कुमार की दुकान से मिलावट की आशंका के चलते बादाम के 56 पैकेट (500 ग्राम वजन वाले) जब्त किए गए। इसके अलावा दुकान में रखी करीब 100 किलोग्राम अवधि पार (एक्सपायरी) खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

जिन प्रतिष्ठानों पर गंदगी पाई गई और साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक मिली, उनके संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................