रूपवास की जन समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक

सर्वसम्मति से संघर्ष समिति का अध्यक्ष शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा को चुना गया।

Jun 2, 2025 - 11:17
 0
रूपवास की जन समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक

रूपवास, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शहर रूपबास की जन समस्याओं को लेकर पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता तथा मटोली राम शर्मा पूर्व तहसीलदार के मुख्य आतिथ्य में तथा संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ,पूर्व प्रधान अल्वेद्रसिंह राजावत, पूर्व पार्षद नीरज सत्तू गौड़, महेश रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र बंसल डब्बू के सानिध्य में देवी मंदिर स्टेशन के परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पार्षद नीरज सत्तू गौड, शिक्षाविद राजवीर सिंह चाहर व गीतम सिंह परमार ने कहा कि संघर्ष समिति के द्वारा ट्रेनों के ठहराव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका एवं प्रशासनीय कार्य रहा है जिसका दूर दराज के नागरिकों को आवागमन का लाभ मिलेगा ,शहर की प्रमुख समस्या नगर पालिका द्वारा लाइटों की देखरेख ना करना  व सफाई व्यवस्था तथा बाजार में धकेलो द्वारा अतिक्रमण व जाम की प्रमुख समस्या से अवगत कराया ।दर्शन कौशल ने रेलवे स्टेशन पर रविवार को भी आरक्षण खिड़की खोलना ।राधेश्याम दाहिना ,ओमकार शुक्ला व कुबेर सिंह राजावत, लतेश सिंघल,सतवीर सिंह किरार ने रूपबास से बयाना जयपुर के मध्य पांच रोडवेज संचालित कराने तथा समाजसेवी संजीव गुप्ता ने भरतपुर से धौलपुर के मध्य भरतपुर से रात्रि को 10:00 बजे रोडवेज बस चलाने की मांग रखी। कृष्ण गोपाल बंटी ,महेश बंसल ,ब्रह्म सिंह दरोगा व नेकराम डागुर ने नव क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालय रूपवास में चिकित्सकों की कमी तथा बेड बढ़ाने का मुद्दा उठाया।
पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह परमार , अल्वेद्र सिंह राजावत ,विधायक प्रतिनिधि रविंद्र बंसल डब्बू समाजसेवी संजीव गुप्ता ,मटोली राम शर्मा पूर्व तहसीलदार व शिक्षाविद राजवीर ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद चयन पर चर्चा कर सर्व समिति से शिक्षक नेता व शिक्षाविद हरिशंकर शर्मा निवासी धनीराम कॉलोनी रूपवास को पुनः अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का समर्थन कर घोषणा की तथा उन्हें माल्यार्पण एवं साफा बांध के सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मटोलीराम सभा पूर्व तहसीलदार ने कहा की संघर्ष समिति गैर राजनीतिक संगठन है तथा शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निराकरण कराया जाएगा।अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
बैठक में गणपत सिंह फौजी ,पिंटू गर्ग ,धर्मेंद्र गर्ग ,सुरेश कादोली, राजवीर सिंह चाहर, रामभरोसे खितौलिया, राकेश शर्मा आगरा वाले, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, ओमकार शुक्ला, अशोक उपाध्याय ,ओम प्रकाश घड़ी वाले, रामस्वरूप सिंह ,राजेंद्र फौजदार ,नेकराम डागुर व महेश कुमार सोनी आदि ने जन समस्याओं से अवगत कराया।  अंत में पूर्व प्रधान अल्वेद्रसिंह राजावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................