पुलिस थाना तखतगढ़ की लगातार कार्यवाही: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद

Sep 17, 2025 - 14:10
 0
पुलिस थाना तखतगढ़ की लगातार कार्यवाही:  दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

पाली (बरकत खान) जिला पुलिस अधीक्षक पाली आर्दश सिंधू आईपीएस ने बताया कि दिनांक 17/8/2025 को दिन में महावीर बस्ती तखतगढ़ में घर के सामने से दुपहिया वाहन चोरी की घटना व अन्य जिले में हो रही चोरियों की गंभीरता को देखते हुए ओर अज्ञात मुलजिमान की धड़पकड़ हेतु डीएसपी चैनसिंह महेचा बाली, डिप्टी जितेन्द्र सिंह सुमेरपुर, थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य तखतगढ़, के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया 

गठित टीम

  • 1 हेड कांस्टेबल पदमाराम 
  • 2 सांवलाराम सैन
  • 3अमरूदीन खान
  • 4 श्रवण कुमार जाखड़
  • 5 भजनलाल
  • 6 प्रवीण कुमार
  • 7 निकु सिंह
  • 8 नैनाराम
  • 9 ओमप्रकाश 

अन्य सहयोगी टीम 

  • 1शैलेन्द्र सिंह भाटी पाली
  • 2 जोगेन्दर सिंह पाली
  • 3 अमरेशपुरी पाली 

 घटना प्रार्थी - मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल रसिद निवासी महावीर बस्ती पुलिस थाना तखतगढ़ द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 17/8/2025 को मेरी मोटरसाइकिल घर के बाहर गली खडी थी । मैंने वक्त करीब 03 बजे घर के बाहर देखा तो मेरी मोटरसाइकिल गायब देखी । मैंने अपने स्थर पर ढुढने का प्रयास किया लेकिन मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली मेरी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गए हैं । वगैरह पर प्रकरण मे  धारा 303-2 - बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल पदमाराम 1469 के किया गया।
थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरों को चैक किये गये व मुखवीर मामुर कर परम्परागत पुलिस के तरीका पूर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर तकनीकी सहायता से दुपहिया वाहन चोरी की वारदात  में वांछित मुलजिम को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम द्वारा वाहन चोरी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया मुलजिम से दुपहिया वाहन बरामद किया गया 

गिरफ्तार मुलजिम व अपराधिक रिकॉर्ड

  • 1 प्रकाश कुमार पुत्र चौथाराम उम्र 33 साल निवासी रामा पुलिस थाना भाद्राजून
  • 2 मुकेश नाथ पुत्र वागनाथ उम्र 22 साल निवासी बाकली पुलिस थाना भाद्राजून

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................