पाली: युवा कांग्रेस के जिला संगठनात्मक चुनाव में सुरेश भार्गव बने जिला महासचिव, समर्थकों ने मनाई खुशी

Oct 5, 2026 - 18:00
 0
पाली: युवा कांग्रेस के जिला संगठनात्मक चुनाव में सुरेश भार्गव बने जिला महासचिव, समर्थकों ने मनाई खुशी

पाली (बरकत खा)

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के घोषित चुनाव परिणामों में पाली जिले से कोसेलाव निवासी सुरेश भार्गव को जिला महासचिव निर्वाचित किए जाने पर क्षेत्रभर में हर्षोल्लास का माहौल है। उनके निर्वाचन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और माला पहनाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

संगठन को मिलेगी मजबूती और नया जोश

इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि सुरेश भार्गव लंबे समय से पार्टी संगठन और विभिन्न जनसेवा के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनके जिला महासचिव बनने से युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

इस खुशी के मौके पर भरत गहलोत, आजेपाल चौधरी, किशोर माली, मुकेश सुथार, राहुल मेवाड़, धार्मिक, किशन चौहान, मलाराम देवासी, भेरू मेघवाल, किरण कनडारा, महेंद्र भाईगुरु सहित कोसेलाव ग्रामवासी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प

नवनियुक्त जिला महासचिव सुरेश भार्गव ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा युवाओं व आमजन की समस्याओं और आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................