सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से जिले के दो मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु राशि स्वीकृत

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 100 करोड़ की दी मंजूरी

Jun 21, 2025 - 14:18
 0
सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से जिले के दो मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु राशि स्वीकृत

गुरलाँ (सत्यनारायण सेन) भीलवाड़ा जिले को सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से 2 मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड को चौड़ीकरण व सदृढीकरण हेतु लगभग 100 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। जिससे भीलवाड़ा जिले के विकास को पंख लगेंगे। यह दोनों मार्गो के चौड़ीकरण से जिले की जहाजपुर एवं मांडलगढ़ विधानसभा लाभवान्वित होगी।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को पत्र लिखकर एनएच 52 (देवा खेड़ा) से एन एच 148 डी (धोरी) (एमडीआर-419) तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर  फण्ड (CRIF) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रूपए 38 करोड़ आवंटित किए एवम बिजोलिया शक्करगढ़ होते हुए कोटा जहाजपुर मार्ग (एमडीआर-41) के सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर  फण्ड (CRIF) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए रूपए 60 करोड़ आवंटित किए। 
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने इन मार्गो की  मांग रखी थी, जिनकी आज राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। साँसद अग्रवाल ने बताया कि जिले के बिजोलिया उपरमाल जहाजपुर की सीधी सुगम कनेक्टिविटी हो जाएगी जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................