युवाओं में सिंहत्व के जागरण के लिए आवश्यक है गर्जना जैसे आयोजन: शिवराज

Sep 12, 2022 - 01:32
 0
युवाओं में सिंहत्व के जागरण के लिए आवश्यक है गर्जना जैसे आयोजन: शिवराज

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर द्वारा साहसिक खेल गर्जना 2022 हुआ संपन्न, जैसे-जैसे भारत अपने प्राचीनतम गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ता अनुभव होने लगता है वैसे-वैसे इस देश को तोड़ने का सपना अपनी आंखों में पालने वाली राष्ट्रविरोधी समाजकंटक शक्तियां भी अपना सर उठाती नजर आती है भगवान राम के काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत का अनुभव ऐसा ही रहा है। ऐसे समय में सज्जन व्यक्ति को संगठित करना अनुशासन के बंधन में बांधना और कष्ट पूर्ण जीवन खेलते-खेलते जीना इसका अभ्यास परम आवश्यक है। गर्जना जैसे बड़े साहसिक खेलों का आयोजन इस दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हो जाता है यह विचार रविवार को डॉक्टर हेडगेवार स्मृति प्रन्यास अजमेर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में तोपदडा खेल मैदान पर आयोजित गर्जना 2022 के अवसर पर विभाग प्रचारक शिवराज ने व्यक्त किये।

गर्जना 2022 के बारे में अधिक जानकारी देते हुए महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान ने बताया के संघ की शाखाओं पर तो नियमित रूप से कई प्रकार के खेल होते ही हैं लेकिन देश की परिस्थिति और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को कष्ट साध्य जीवन और बाधाओं को पार करने का निकटतम अनुभव देने के लिए इस प्रकार के साहसिक खेल का आयोजन गर्जना 2022 के नाम से किया गया है इस बड़े खेल के दौरान अजमेर के 1200 से अधिक युवाओं ने विभिन्न प्रकार की बाधाओं को पार किया इनमें मचान से कूदना सुरंग पार करना,दलदल, दंगल, रस्साकशी,मटकी फोड़, बर्फ की गुफा अग्निबाधा, पानी की तेज़ बौछार आदि सम्मिलित थी।
कार्यक्रम के अन्त मे 300 बड़े पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रांत संघचालक जगदीश राणा, विभाग संघचालक बसंत कुमार विजयवर्गीय सहित अजमेर शहर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य बंधुओं की उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है