गोविन्दगढ़ में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सहित आमजन ने किया योग
गोविन्दगढ़, (अलवर) 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोविन्दगढ़ में ब्लॉक स्तरीय समारोह याजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिसमें रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाते हुए सभी के साथ योग कर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग करने का आव्हान किया।
उपखण्ड अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि प्रात:6 बजे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्रियाएं की गई। योग गुरु अशोक गुगनानी के द्वारा योग की विभिन्न आसन करवाते हुए उनका लाभ आमजन को बताएं और उन्हें नियमित रूप से अपने दिनचर्या में लेकर चलने का आह्वान किया।
विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि योग को अपने जीवन में नियमित रूप से ढाले। आज हम यहां एक दिन औपचारिकता करके चले जाएं। इससे कुछ होने वाला नहीं है नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में ढाले और योग से अपने परिवारजनों को, मित्रजनों को जोड़ें। जिससे इससे लाभ हो और इस भाग दौड़ की जिंदगी में तनावमुक्त जीवन यापन कर सकें।
विधायक सुखवंत सिंह,उपखण्ड अधिकारी सुभाष यादव,तहसीलदार राजेन्द्र यादव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह, सहायक अभियंता भुपेन्द्र कुमार पुनिया, वरिष्ठ पशु चिकित्सक प्रेम चंद मीणा, कनिष्ठ अभियंता नगरपालिका नवीन दुआ, सहित कस्बे के नागरिक , अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

