डॉक्टर कॉलोनी पार्क में मनाया योग दिवस

सज्जन पुरुष इस कलयुग में बहुत कम मिलेंगे: सुरेश चंद्र शर्मा

Jun 21, 2025 - 14:31
 0
डॉक्टर कॉलोनी पार्क में  मनाया  योग दिवस

जयपुर (रितीक शर्मा) 21 जून 2025 शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डॉक्टर्स कॉलोनी पार्क में योग शिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान, सर्व समाज जागृति संघ संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर कॉलोनी विकास समिति अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, संरक्षक शिशुपाल चौधरी ने सुबह 6:00 दीप प्रज्वलित करके योग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना करते हुए किया। इस कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र सिंह चौहान को सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा ऐसे सज्जन पुरुष इस कलयुग में बहुत कम मिलेंगे जो वर्षों से निशुल्क सुबह सायंकाल योग की क्लास लगाकर सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों को योग के प्रति जागरुक करते हैं योग दिवस पर डॉक्टर कॉलोनी में तीव्र गति से विकास की गंगा बहाने वाले विकास समिति के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा एवं संरक्षक शिशुपाल चौधरी को माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया|

इस अवसर पर योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 21 दिसंबर 2014 को प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था तभी से 21 जून को इस बार 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है 2025 में योग की थीम है योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ अर्थात खुद के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाए जाए जिस तरह पृथ्वी एक है ठीक उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक है हमें इसे हमेशा दुरुस्त रखने के लिए हमें योग अपनाना पड़ेगा। हमें हमेशा योग प्रशिक्षित योग शिक्षक से ही लेना चाहिए मेरा देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निवेदन है कि 21 जून 2025 को प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि हम प्रतिदिन 30 मिनट योग करके स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................