सुशासन दिवस पर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई

Dec 25, 2025 - 11:05
 0
सुशासन दिवस पर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को आज विभिन्न सरकारी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर ‌मनाई गयी ।  सरकार ने सुशासन दिवस को कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है। 
कस्बे में तहसील कार्यालय में उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी नायब तहसीलदार हरदयाल सिंह कानूनगो प्रदीप जैन सहित मय स्टाफ अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इधर खंड उपमुख्य चिकित्सा कार्यालय पर डॉक्टर रूपेंद्र शर्मा डॉक्टर शेखर झालानी कस्बे के गणमान्य नागरिक भाजपा के जैकी खंडेलवाल संजय सोनी सहित स्टाफ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।
नगर पालिका कार्यालय में सुशासन की रंगोली बनाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छायाचित्र पर कनिष्ठ अभियंता श्यामसुंदर पांडे लोकेश चेतराम मनीषा राजपाल हेमंत राहुल मीणा नारायण विकास पवन नागर सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में खंड उपमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रूपेंद्र द्वारा सुशासन के अवसर पर स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। एवं सभी को जागरूक किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................