पात्र व्यक्ति को शिविर में मौके पर अधिक से अधिक करें लाभान्वित- जिला कलक्टर

Jun 25, 2025 - 13:55
 0
पात्र व्यक्ति को शिविर में मौके पर अधिक से अधिक करें लाभान्वित- जिला कलक्टर

भरतपुर, 25 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   जिला कलक्टर कमर चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा के तहत आयोजित किये जा रहे शिविरों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन को शिविरों में अधिक से अधिक लाभ मौके पर प्रदान किये जायें। उन्होंने खानुआ, निभेरा एवं रूपवास में शिविरों का निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    जिला कलक्टर ने शिविर में लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाना है। जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को शिविर में मौके पर अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि शिविर से पहले सभी विभाग ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को चिन्हित करें तथा पात्राता के आधार पर लाभ दिलवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान ग्रामीणों को राहत पहुॅचाने के लिये सभी विभाग आपसी समन्वय रखते हुये कार्य करें। किसानों को राजस्व, कृषि, पशुपालन संबंधी विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्राता के आधार पर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने गांवों में ढीले विद्युत तार ठीक करने, पेयजल टंकियों की सफाई एवं लीकेज को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिविर में कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजना के सत्यापन से वंचित नहीं रहे तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ भी मिले। 
    जिला कलक्टर ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ की जानकारी देते हुये किसानों को उर्वरकों के उपयोग एवं उसके लाभ के बारे में भी अवगत कराने, पशुओं के टीकाकरण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, खाता विभाजन, आपसी सहमति से बटवारे, सीमाज्ञान, पत्थरगढी के कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करें। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर विभागीय उपलब्धि की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सकारात्मक भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। 
किया पौधारोपण 
    जिला कलक्टर ने रूपवास भ्रमण के दौरान हरियालौ राजस्थान के तहत पौधारोपण कर उपखण्ड पर आवंटित पौधारोपण के लक्ष्यों की समीक्षा की तथा सभी विभागों को लक्ष्यों के अनुरूप अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं देखरेख के निर्देश दिये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................