गंभीर नदी के पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने कार्य बंद करवाया

Apr 8, 2026 - 10:38
 0
गंभीर नदी के पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, ग्रामीणों ने कार्य बंद करवाया

रूपवास (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) क्षेत्र के गांव देवरी व नया गांव के मध्य सपाट टूटने से बनाएं जा रहे पुल में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कार्य को बंद करवा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व गंभीर नदी पर बनी सपाट टूट गई थी। इसके टूटने से कई दुर्घटनाए हो चुकी है। जिसको लेकर गंभीर नदी पर करीब एक करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। यह पुल डहर क्षेत्र के 25 गांव को जोड़ने का कार्य करता है और यह उत्तर प्रदेश को भी जोड़ने का कार्य करता है। इस पुल की नींव लगभग 8 फीट गहरी होनी थी। जिसे 3 फुट से शुरू करके ही कार्य को चालू कर दिया गया। जो कुछ दिनों में ही टूट जाएगा जो आगामी दिनों के लिए हादसा का पुल बन जाएगा। 

कुछ दिन पहले विधायक डॉ रितु बनावत ने भी निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था। निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग देख विधायक ने अधिकारियों को सही तरह से कार्य करवाए जाने के निर्देश दिए। उसके बावजूद पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिस पर ग्रामीणों ने पुल का निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही प्रशासन व विभाग से गुहार लगाई है कि गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का उपयोग कराएं। साथ ही इसके निर्माण कार्य की जांच करवाई जाए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है