समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाएं-अतिरिक्त कलक्टर
भरतपुर, 25 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर जिले में 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत आयोजित किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने नदबई उपखंड की ग्राम पंचायत नयावास व ग्राम पंचायत बरौलीछार और वैर उपखंड की ग्राम पंचायत बझेराकला़ँ में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया। दन्होंने कहा कि अभियान में समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं पहुंचा कर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत पात्रजनों का भौतिक सत्यापन में प्रगति लाई जाये। शिविर में आने वाले नागरिकों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करें।
उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान से पूर्व गड्डे खोदने, पौधारोपण के लिए पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों को वितरित किये जाने वाले पौधों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग, पटवारी से अनुपयोगी भवनों को चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड वितरण एवं घर-घर टीम भेजकर टीकाकरण अभियान में गति लायें। उन्होंने मंगला पशु बीमा योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड अधिकाधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाईपलाइनों में पानी के रिसाव की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसद विभाग के अधिकारी को एनएफएसए के लम्बित प्रकरणों में प्रगति लाकर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
मौके पर किया लाभान्वित-
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर ने विभागवार लगाई गई स्टॉलों पर भ्रमण कर योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने आपसी सहमति से 2 विभाजन, स्वामित्व योजनान्तर्गत 30 से अधिक पट्टे, आयुष्मान कार्ड, किसानों को लगभग 20 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये।
निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी नदबई गंगाधर मीना, उपखण्ड अधिकारी वैर सचिन यादव, तहसीलदार नदबई जगवीर सिंह, तहसीलदार वैर महेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।