मानवाधिकारों पर एक लघु फिल्म प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित
भरतपुर, 25 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2015 में मानवाधिकारों पर एक लघु फिल्म प्रतियोगिता की स्थापना की गई। वर्ष 2025 में इसके 11 वें संस्करण के लिए देश के नागरिकों से किसी भी आयु वर्ग के बावजूद ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि मानवाधिकारों पर एक लघु फिल्म प्रतियोगिता के तहत हिंदी, अंगेजी या अंग्रेजी सब टाइटल के साथ फिल्में किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती हैं। लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट व अधिकतम 10 मिनट हो सकती है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2025 तक प्रविष्टियां प्राप्त की जा सकेंगी। प्रविष्टियां गूगल ड्राइव का उपयोग करके nhrcshortfilm@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि लघु फिल्म प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपये, द्वितीय के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये और तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म की पुरूस्कार राशि 1 लाख रूपये होगी। उन्होंने बताया कि आयोग तीन नकद पुरूस्कारों, प्रमाण पत्रों और ट्रॉफी के अलावा, अधिकतम चार फिल्मों को 50 हजार रूपये के नकद पुरस्कार के साथ विशेष उल्लेख का प्रमाण पत्र देने पर भी विचार कर सकता है, यदि जूरी द्वारा ऐसा करने की सिफारिश की जाती है। उन्होंने बताया कि माननीय आयोग के नियमानुसार जिले के विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालाय, कॉलेजों, नागरिक समाज, गैर सरकारी संगठनों, ग्राम पंचायतों आदि को इस आयोजन के बारे में सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से नागरिक केंद्रित पहल में लोगों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सकेगा और मानवाधिकार संस्कृति और संवेदनशीलता को बढावा दिया जा सकता है।


