हलैना के पाली में गणेश महोत्सव का समापन: यमुना में विसर्जित की प्रतिमा, 31 युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Sep 18, 2026 - 17:36
 0
हलैना के पाली में गणेश महोत्सव का समापन: यमुना में विसर्जित की प्रतिमा, 31 युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

हलैना (भरतपुर/ विष्णु मित्तल)। कस्बा हलैना के निकटवर्ती गांव पाली में 'श्री गणपति युवा मंच' द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का बुधवार को विधि-विधान एवं धार्मिक उल्लास के साथ समापन हो गया। 14 सितंबर से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

उत्सव के समापन दिवस पर आयोजित धार्मिक सभा में एक अनूठी सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां कोली समाज के 31 युवाओं ने जीवनभर नशामुक्त रहने और अपने माता-पिता का आदर व सेवा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

बुधवार को महोत्सव की पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसादी वितरित की गई। दोपहर बाद गाजे-बाजे और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मथुरा-वृंदावन पहुंचकर यमुना नदी के पावन जल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है