नेशनल हाईवे 21 पर आबादी वाले क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति

Nov 2, 2025 - 14:30
 0
नेशनल हाईवे 21 पर आबादी वाले क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति

वैर (भरतपुर / कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)  जयपुर नेशनल हाईवे 21 पर आबादी वाले क्षेत्रों में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ओवरब्रिज का अभाव, अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती संख्या इसके मुख्य कारण हैं। जिले में सेवर, बांसी, डहरा मोड़, हलैना, छोंकरवाड़ा कला और खेड़ली मोड़ जैसे स्थानों पर अक्सर जाम रहता है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मार्ग को फोरलेन से सिक्स लेन में बदलने और हलैना पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई है। महुआ भरतपुर एक्सप्रेस वे के अधिकारी ने बताया कि सिक्स लेन में परिवर्तन और ओवरब्रिज निर्माण का मामला एनएचएआई में विचाराधीन है और शायद सेवर, डहरा मोड़, हलैना और छोंकरवाड़ा कला पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है साथ ही कस्बा हलैना में दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाने का प्रस्ताव भी एनएचएआई को भेजा गया है। 

अधिकारी ने बताया कि सेवर से महवा तक अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर के आदेश मिलते ही प्रशासन, पुलिस और टोल वसूल कंपनी मिलकर अतिक्रमण हटाएगी। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था और हादसों की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से आबादी वाले क्षेत्रों में धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है