सोशल ग्रुप भारती द्वारा धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जयपुर (कमलेश जैन)
जैन दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप जैन भारती द्वारा गायत्री नगर जैन मन्दिर में आज बच्चो की धार्मिक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई -
ग्रुप अध्यक्ष आलोक प्रमिला शाह के अनुसार ग्रुप द्वारा कीर्ति स्तंभ की नशियाँ आमेर में अशोक के वृक्षो का वृक्षारोपण किया गया, साथ ही ग्रुप सदस्यों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रखे गये जिसमें दम्पत्ति सदस्यो की अंतराक्षरी रखी गई । शाम को थम की नशियाँ के विमलनाथ भगवान की सामुहिक आरती की गई।इस अवसर पर अरूण ज्योति शाह, अशोक अनिला गंगवाल , राकेश संगीता छाबड़ा आदि गणमान्य समाज के लोग उपस्थित थे।