वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर ही हुआ निस्तारण: मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का जताया आभार
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत पीपला के ग्राम महचौली निवासी महावीर सिंह के तीनों बेटों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ। वर्षाे पुरानी आपसी भूमि बंटवारा समस्या का निस्तारण करने के लिए महावीर सिंह के तीनों बेटों यादराम, सतीश कुमार , भगवान सिंह ने कई बार अपने स्तर पर समस्या निस्तारण के प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। उन्हें समस्या समाधान के लिये कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने की वजह से उनके धन एवं समय की हानि उठानी पडती थी।
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली और तीनों भाई ग्राम पंचायत पीपला में आयोजित शिविर में पहुॅचकर समस्या का निस्तारण हेतु अधिकारियों से जानकारी जुटाई। इस दौरान गिरदावर एवं पटवारी के द्वारा पात्रजनों को अपनी जमीन का बंटवारा करने और बंटवारे के फायदे समझाए। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा एवं नायब तहसीलदार संजय गुर्जर से मिले उन्होंने बटवारे संबंधी सभी दस्तावेज तैयार करवाकर मौके पर ही बँटवारे की कार्यवाही पूर्ण करवाई।
इस अवसर पर महावीर सिंह के तीनों बेटों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि शिविर में राज्य सरकार द्वारा एक ही स्थान पर लगभग 16 से अधिक योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया जा रहा है।

