हुकम सिंह को मिला पांच से अधिक योजनाओं का लाभ राज्य सरकार का जताया आभार

Jun 30, 2025 - 14:13
 0
हुकम सिंह को मिला पांच से अधिक योजनाओं का लाभ राज्य सरकार का जताया आभार

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत विनउआ निवासी किसान हुकम सिंह पुत्र श्री विपत्ति राम के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा शिविर वरदान साबित हुआ। हुकम सिंह बीपीएल श्रेणी में पात्रता रखता था लेकिन उसके पास बीपीएल से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। अपने पडोसी से ग्राम पंचायत विनउआ में शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। हुकम सिंह सरकार द्वारा संचालित योजनाओं मे लाभ प्राप्त करने के लिए उपखंड अधिकारी व ब्लॉक विकास अधिकारी से संपर्क किया। इस दौरान ब्लॉक विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक दस्तावेज पूर्ति करवाकर शिविर में मौके पर स्वामित्व पट्टा प्रदान कर लाभान्वित करवाया। इसी अवसर पर हुकमसिंह का समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही समाजिक सुरक्षा पंेशन का सत्यापन किया गया व मनरेगा योजनांतर्गत जॉब कार्ड का नवीनीकरण कर लाभाविन्व किया गया। कृषि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत निशुल्क बीज एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत मृदा हेल्थ कार्ड प्रदान भी किया गया।
    शिविर में हुकमसिंह ने राज्य सरकार की पांच से अधिक योजनाओं का एक साथ लाभ उठाने पर मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है