गोविंदगढ़ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठग गिरफ्तार: फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठता था पैसे

Jul 13, 2025 - 12:14
 0
गोविंदगढ़ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठग गिरफ्तार: फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठता था पैसे

अलवर (राजस्थान) अलवर के गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने सैदमपुर गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुफीद (20) सोशल मीडिया पर लोगों की फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं। थानाधिकारी बने सिंह के अनुसार, आरोपी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सैक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था।

पुलिस साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। थाना पुलिस संदेश के माध्यम से साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी साझा कर रही है, ताकि लोग ऐसे अपराधों का शिकार न बनें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................