नारायाणी माता धाम से गंगा जल भरकर कांवड़ यात्रा हुई रवाना, शिव भक्त कल करेंगे शिव जलाभिषेक

Jul 13, 2025 - 12:15
 0
नारायाणी माता धाम से गंगा जल भरकर कांवड़ यात्रा हुई रवाना, शिव भक्त कल करेंगे  शिव जलाभिषेक

सकट (अलवर) शिव आराधना के पवित्र महा सावन का आरंभ शुक्रवार से हो गया है और 14 जुलाई को सावन का प्रथम सोमवार है। ऐसे में शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करगे। रविवार को क्षेत्र के जोनेटा  गांव के महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में 31कावडीयो का एक जत्था नारायणी माता धाम से कांवड़ भर कर रवाना हुआ है। और सोमवार को जोनेटा गांव पहुंचकर गांव के प्राचीन शिव मंदिर में  वैदिक मंत्रो च्चारणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। सेवा समिति के सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 31शिव भक्तो का जत्था कांवड़ लाने के लिए नारायणी माता धाम पहुंचा और वहां से गंगाजल भरकर विधिवत पूजा अर्चना के साथ डीजे की स्वर लहरियों के साथ नाचते गाते व भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए रवाना हुया। इस मौके पर पूर्व उपसरपंच लीला राम मीणा, शंकर दयाल शर्मा, राय सिंह गुर्जर,  रिंकू सैंन, दिनेश बैसला, सुरेश शर्मा, पिंटू सेन, अजय शर्मा, पवन शर्मा, गेंदा लाल मीणा, गुड्डू मीणा, सुरेंद्र मीणा, गोविंद  मीणा, खेमचंद शर्मा, अरविन्द झरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................