जिला स्तरीय सहकार सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव 17 जुलाई को

Jul 16, 2025 - 13:50
 0
जिला स्तरीय सहकार सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव 17 जुलाई को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सहकार सेवाओं के विस्तार, सहकार से समृद्धि अभियान के तहत केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार 17 जुलाई को दादिया (वाटिका) जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहकार सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल जुड़ाव जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से रहेगा। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधिगण, सहकारिता विभाग के लाभार्थी, नव नियुक्त कार्मिक भाग लेगें। जयपुर स्थित समारोह से मुख्य अतिथि भरतपुर जिले के लाभार्थियों से जुडकर सीधा संवाद भी करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................