टीन शैड डालते समय हुआ हादसा : करंट लगने से एक युवक की मौत दो घायल

Mar 21, 2022 - 03:56
Mar 21, 2022 - 03:57
 0
टीन शैड डालते समय हुआ हादसा : करंट लगने से एक युवक की मौत दो घायल

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरीओम मीणा) कामां थाना क्षेत्र के गांव पालड़ी में रविवार दोपहर को  पशुओं के चारे को ढकने के लिए लोहे की टीन शैड डालते समय करंट प्रभावित होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए
 हादसे में घायल हुए तीनों युवकों को कामा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक राहुल जाटव  को मृत घोषित कर दिया दो का उपचार कामां के लाईफ लाईन अस्पताल में जारी है |
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र प्रहलाद जाटव  अपने दो साथियों सोनू व अंकुर के साथ मिलकर कामां थाने के गांव पालड़ी में लोहे की टीन शेड डालने का कार्य कर रहा था इसी दौरान टीनशैड के लोहे की एंगल को ऊपर उठाते समय वह 11हजार केवी की विद्युत लाइन के सम्पर्क मे आ गया और तीनो श्रमिकों को कपंट लग गया करंट लगने से राहुल की मौत हो गई जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है