पक्षी विहार में पानी की आवक शुरू: रोजाना छोड़ा जा रहा 11 क्यूसेक पानी, कौंधनी बांध पर बनाई गई चौकी

Jul 20, 2025 - 13:15
 0
पक्षी विहार में पानी की आवक शुरू:  रोजाना छोड़ा जा रहा 11 क्यूसेक पानी,  कौंधनी बांध पर बनाई गई चौकी

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर के कौंधनी बांध में पांचना बांध का पानी आ गया है। अब कौंधनी बांध से पानी केवलादेव घना पक्षी विहार में छोड़ा जा रहा है। पानी की आवक के साथ ही कौंधनी बांध पर एक चौकी भी स्थापित की गई है। जिससे लोगों को बांध में नहाने से रोका जा सके। कौंधनी बांध से रोजाना 11 से 12 क्यूसेक पानी केवलादेव घना पक्षी विहार में छोड़ा जा रहा है।

  • केवलादेव घना पक्षी विहार में पानी की आवक शुरू 

केवलादेव घना पक्षी विहार  के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि देर रात से केवलादेव घना पक्षी बिहार में पानी की आवक शुरू हो गई है। घना पक्षी बिहार को 550  MCFT पानी की जरूरत है।

इस समय केवलादेव घना पक्षी बिहार में 80 MCFT पानी मौजूद हैं। कौंधनी बांध से रोजाना 11 से 12 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।पांचना बांध से आये पानी से केवलादेव घना पक्षी बिहार की पानी की आपूर्ति पूरी हो जाएगी।

  • पक्षियों की संख्या बढ़ने की आस

मानस सिंह ने बताया कि पांचना बांध का पानी केवलादेव घना पक्षी बिहार में रहने वाले पक्षियों के लिए काफी लाभदायक रहता है। क्योंकि पांचना बांध से आने वाले पानी में काफी उर्वरक एवं मछलियां बहकर आती है।जो पक्षियों का भोजन होती है। इसलिए पक्षियों को आसानी से भोजन मिल जाता है। पक्षियों को भोजन के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ता। पर्याप्त मात्रा में भोजन मिलने से पक्षियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................