तिजारा में 27 जुलाई को होगा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, सकतपुरा में हुई तैयारी बैठक
यह समारोह समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है
मुंडावर (देवराज मीणा) प्रगतिशील प्रजापति समिति खैरथल-तिजारा द्वारा प्रथम प्रजापति प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं दश प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन 27 जुलाई 2025, रविवार को तिजारा में किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सकतपुरा गांव में समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और समाज के अधिक से अधिक लोगों से समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। समाज के लोकेश प्रजापति ने बताया कि यह समारोह शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में पूर्व सरपंच रामकिशन, उपसरपंच रोहिताश प्रजापति, सतवीर प्रजापति, रोशन प्रजापति, होशियार प्रजापति, माडूराम, मामचंद प्रजापति, राजू, सचिन प्रजापति सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
सम्मान के लिए पात्रता: -
- कक्षा 10वीं व 12वीं में 70% या उससे अधिक अंक
- MBBS, B.Tech, Polytechnic, Nursing, ANM में 60% या उससे अधिक अंक
- जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी, कलाकार, प्रतिभाएं
- NEET, IIT, JEE जैसी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थी (सत्र 2024–25)

