सकट के रामेश्वर धाम मंदिर में किया शिव रूद्राभिषेक व हवन पूजन

Jul 20, 2025 - 13:06
 0
सकट के रामेश्वर धाम मंदिर में किया शिव रूद्राभिषेक व हवन पूजन

 सकट कस्बे की नदी किनारे स्थित रामेश्वर धाम मंदिर में सावन मास के पवित्र महीने के अवसर पर खंडेलवाल सेवा समिति अलवर के तत्वाधान में रविवार को खंडेलवाल सेवा समिति परिवार के 122 सदस्यों ने सामुहिक शिव रुद्राभिषेक व हवन पूजन किया‌। इससे पूर्व सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा सकट चौथ माता मंदिर में गाजे बाजे के साथ नाचते गाते माता के जयकारे लगाते हुए हुए पहुंचे और चौथ माता मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना कर माता रानी को पोशाक श्रृंगार सामग्री चढ़ाई। शिव रूद्राभिषेक के बाद आयोजित हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। हवन यज्ञ की पूर्णाहुति व आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों को सकट चौथ माता की तस्वीर भेंट की गई। इस मौके पर खण्डेलवाल सेवा समिति के अध्यक्ष रजनी कांत गुप्ता, महासचिव संजय खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र खंडेलवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा, मंदिर महन्त रमाकांत जैमन, उमाशंकर मेहरवाल, मोहन रावत, बाबूलाल चौबे, पण्डित रुप किशोर जैमन, देवकरण चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................