हरिद्वार से कांवड़ लेकर 22 को पोसाना पहुंचेंगे शिव भक्त
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती पोसाना गांव के शिव भक्त अंकेश खैरवा,विकास ढेवा हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हुए हैं। पुजारी राधेश्याम स्वामी ने बताया कि ये लोग 10 जुलाई को हरिद्वार से रवाना हुए जो 460 किलोमीटर की पदयात्रा कर 22 जुलाई को पोसाना पहुंचेंगे। गांव पहुंच कर सावन शिवरात्रि पर शिव मंदिर मे गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे।

