अवैध गैस रिंफलिंग की दुकान पर छापा ,37 घरेलू गैस सिलेंडर किए जप्त
वैर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलेक्टर कमर चौधरी के निर्देश पर जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का किया खुलासा। जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल और उनकी टीम ने कस्वा की एक दुकान से 37 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए। प्रवर्तन अधिकारी सरोज विश्नोई ने बताया कि डिगम्वर आंयल मिल कस्वा वैर के विचपुरी पट्टी क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर यह कार्रवाई की गई। जप्त किए गए गैस सिलैंडरों में 9 गैस सिलैंडर भरे हुए एवं 28 गैस सिलैंडर खाली थे। सिलैंडरों के अलावा अधिकारियों ने 2 रिफिलिंग मोटर,1 इलैक्ट्रोनिक कांटा और अन्य उपकरण भी जप्त किए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप शर्मा प्रवर्तन निरीक्षक गुरदीप भी मौजूद रहे। जप्त सिलैंडरों को इण्डेन गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।