शतायु पार वयोवृद्ध ऊजी सा पंचतत्व में विलीन, गाजे बाजे के साथ पड़पौत्रों के कंधों पर निकली अंतिम यात्रा
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के औनाड़ सिंह जी की भागल गांव में 109 वर्षीय वयोवृद्ध महिला मोती कुंवर का कल देहांत हो गया। निधन पर पड़पोतों के कंधों पर गाजे बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा और नम आंखों से पूरे गांव के "ऊजी सा" कहलाने वाले मोती कुंवर जी को अंतिम विदाई दी।
परिवार जनों के अनुसार मोती कुंवर जी को वृद्धावस्था के सिवाय कभी किसी प्रकार की बिमारी नहीं रही। आखिरी समय तक अपने नित्यकर्म स्वयं ही करते रहे हैं । परिवार में 7 पड़पोते एवं 13 पड़पोत्रियां है , जिनमें 2 पड़पौत्र के स्वयं के पुत्र पुत्रियां हैं। पूरे दिन क्षेत्र में लोग ऊजी सा परोपकार की भावना और सात्विक जीवन की चर्चा करते रहे।