अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारां की कार्यकारिणी घोषित
बारां (शाहिद इकबाल)
अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारां की शूरा मीटिंग अंजुमन मेरीज हाल में सम्पन्न हुई समाज की भलाई, शिक्षा, और संस्था की भावी रणनीतियों, सामाजिक मुद्दों और समुदाय के विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई, संगठन को मजबूत व गती प्रदान करने के लिए जिला बारां के नवनियुक्त सदर आबिद हुसैन अंसारी व शूरा मेंबर ने अपनी नई कार्यकारिणी में जनरल सेक्रेटरी के पद पर अब्दुल मतीन को चुना,वही नायब सदर के पद पर हाजी नासिर मिर्जा, अब्दुल हसीब, हाजी अन्वर पी टी आई व कोषाध्यक्ष हाजी इकबाल सहाब एवं जिला बारां प्रेस प्रवक्ता के पद पर शाहिद इकबाल भाटी को नियुक्त किया गया, इस दोरान अंजुमन इस्लामिया के सदर माजिद सलीम,नायब सदर जाकिर मंसूरी,पूर्व वॉयस चेयरमैन हाजी अब्दुल गनी, पूर्व वक्फ बोर्ड सदर साजिद सलीम, इकबाल नेता, मुफ्ती उमर, अशरफ देशवाली, शाहिद कुंडी, वक्फ बोर्ड सदर इरफान अंसारी, मोलाना अख्तर, मोलाना इम्तियाज, अजीज अंसारी, अज्जू अजीज,जाकिर पार्षद, अख़लाक़ पार्षद, बारां तहसील सदर अलीम मंसूरी, सईद डिस्क, हिसामुद्दीन सिद्दीकी,मोहम्मद वासीद,हाजी वसीम, इफ्तिखार, बबलू आदि शूरा मेंबर जिम्मेदार मौजूद रहे।