सकट में भागीरथ सेना टीम ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
सकट (अलवर). कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भागीरथ सेना टीम की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया । भागीरथ सेना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधालय के छात्र-छात्राओं को टीम द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान भागीरथ सेना के पदाधिकारी बबलू राम सैनी भागीरथ सेना सोशल मीडिया प्रभारी अलवर ,प्रकाश चंद सैनी जिला अध्यक्ष अलवर , शिवराम सैनी जिला उपाध्यक्ष ,अलवर राधेश्याम सैनी जिला सचिव अलवर, नहनूराम सैनी तहसील अध्यक्ष राजगढ़, विश्राम सैनी तहसील प्रभारी राजगढ़, मनोहर लाल सैनी जिला मंत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

