नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा के द्वारा अलवर जिला प्रभारी त्रिलोकी नाथ शर्मा हुए सम्मानित
नौगावा (छगन चेतीवाल) श्री कल्पतरू संस्थान द्वारा आयोजित ‘वृक्ष मित्र सम्मान समारोह’ में संस्थान की ओर से वृक्ष मित्र के रूप में अलवर जिला प्रभारी त्रिलोकी नाथ शर्मा ( पपली पंडित ) निवासी नौगावा को सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने के लिए राजस्थान के
नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा के द्वारा जयपुर मे आयोजित वृक्ष मित्र सम्मान समारोह मे सम्मानित किया गया। अलवर जिला प्रभारी त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि श्री कल्पतरु संस्थान पर्यावरण संरक्षण व पक्षियों की संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। अच्छे काम करने के लिए कोई सबसे अच्छा समय या सीमा नहीं होती। वृक्षारोपण किसी को जीवन देने जैसा है। हमारा लगाया गया हर पेड़ समाज का रक्षक बनेगा। मानसून का मौसम चल रहा है, यह समय पेड़ लगाने और अपने पारिस्थिति तंत्र को बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पहल करने का है। वृक्षारोपण आपको सुकून की साँस दे सकता है। वन हमारी धरती के फेफड़े हैं। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। अधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है।हर चीज़ में, उपहार में पौधा देना सबसे उत्तम है। जब मनुष्य हरियाली से घिरा होता है, तो वह हमेशा प्रकृति से जुड़ाव महसूस करता है।
उन्होंने बताया कि यदि मानव को अपना अस्तित्व बनाए रखना है तो प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। उन्होंने अधिकाधिक पेड़ लगाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति के आंतरिक संतुलन को क्षति पहुंचाए बगैर विकास की सोच को मूल रूप दें। पेड़ बचाने के लिए हमारे यहां लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते। हरी-भरी धरा के लिए सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।