श्रद्धा और आस्था के साथ की गई पूजा भी भक्त के लिए विशेष - लोकेश

Aug 20, 2026 - 19:03
 0
श्रद्धा और आस्था के साथ की गई  पूजा भी भक्त के लिए विशेष -  लोकेश

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सावन का आखिरी सोमवार, 24 अगस्त को है।  सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। वैसे तो सावन का हर दिन शिव आराधना के लिए विशेष होता है। 
योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि सावन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माने जाने वाले इस महीने का समापन 28 अगस्त को है। सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त की विदाई के साथ शिवभक्तों को भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा। इस बार सावन में चार सोमवार होने के कारण पूरे महीने शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। अब अंतिम सोमवार को भी भगवान शिव की पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है।
 जिन लोगों से पूरे सावन किसी कारणवश नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा नहीं हो सकी, उनके लिए अंतिम सोमवार को श्रद्धा के साथ शिव आराधना करने का विशेष अवसर माना जा रहा है। 
यदि किसी श्रद्धालु के पास समय कम है तो अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जल और गाय के कच्चे दूध से अभिषेक किया जा सकता है। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें ।और अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा-प्रार्थना करें। श्रद्धा और आस्था के साथ की गई यह सरल पूजा भी भक्त के लिए विशेष हो सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है