अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर घर के बाहर खड़ी कार के शीशों को तोडा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल धर्मू में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर गुरुवार की रत्रि करीब दो बजे खड़ी कार के शीशों को तोड़ने का मामला सामने आया है।
सुबह जाग होने पर कार मालिक वकील निराला ने राजगढ़ पुलिस फायरिंग कर शीशों को तोड़ने की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनास्थल का जायजा लिया।
कार मालिक वकील निराला ने बताया कि उनके घर के बाहर उनकी कार खड़ी हुई थी। जिस पर गुरुवार की अल सुबह अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि रात्रि में आस-पड़ोस के लोगो को आवाज तो आई लेकिन गांवों में पशुओं को भगाने के लिए पटाखे चलाते है। उन्हें यह नही लगा की फायरिंग हुई है। जब सुबह जाग होने पर देखा तो कार के पीछे का शीशा व खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा था। वही ड्राइवर सीट के नीचे खाली कारतूस पड़ा हुआ था। जिसे राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। राजगढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है।


