बरसाती पानी से भरी माइंस में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मासूमों से लिपटकर फूट-फूटकर रोए माता-पिता

Aug 24, 2025 - 15:23
 0
बरसाती पानी से भरी माइंस में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मासूमों से लिपटकर फूट-फूटकर रोए माता-पिता

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के डबोक थाना क्षेत्र में गुपड़ी ग्राम पंचायत के मंदेरिया गांव स्थित कुंवारी माइंस में भरे बरसाती पानी में रविवार को 4 बच्चे डूब गए। डूबने वालों में तीन बालक और एक बालिका है। चारों बकरियां चराते हुए नहाने के लिए माइंस में उतरे थे। गहराई में जाने से चारों बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की मदद से शवों को निकाला- डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि मकेरिया गमेती बस्ती निवासी लक्ष्मी (14) पुत्री वरदी चंद गमेती, भावेश (13) पुत्र पप्पू लाल गमेती, राहुल (10) पुत्र गोपीलाल गमेती और शंकर (11) पुत्र रमेश गमेती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को निकाला। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हुए और शवों को लेकर मौके पर बैठ गए। वे माइंस मालिक को दोषी ठहरा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर शवों को मुर्दाघर पहुंचाया।

विलाप करते परिजनों का बुरा हाल- बकरियां चराने गए बच्चों के कपड़े माइंस के बाहर देख डूबने की आशंका जताई गई। सूचना गांव में पहुंची तो हड़कम्प मच गया। ग्रामीण और परिजन माइंस पर पहुंचे। स्थानीय निवासी शंभू गमेती व अन्य लोगों ने शव ढूंढ़ निकाले। बच्चों के शव देखकर परिजन विलाप करने लगे। वे शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोते रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................