गढ़ी बाजना क्षेत्र मे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित की: ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बयाना/भरतपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) उपखंड के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र स्थित कोली का नगला (सिंघानिया) गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश ब तनाव फैल जाने के बाद गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बल के साथ मोके पर पहुचे एएसपी हरिराम कुमावत, सीओ कृष्णराज जांगिड, थाना प्रभारी पृथ्वी खटाना, तहसीलदार लालचंद ने ग्रामीणों को समझाइश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस बीच ग्रामीणों ने तहसीलदार को एसडीएम के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा की पुनः स्थापना और प्रतिमा स्थल के चारों ओर चारदीवारी का निर्माण कराने की माँग करते चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। गाव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बताई गई है।


