भूमेन्द्र सागर बांध दो दशक बाद लबालब हुआ: 2 इंच की चादर चली

Aug 26, 2025 - 15:32
Aug 26, 2025 - 15:35
 0
भूमेन्द्र सागर बांध दो दशक बाद लबालब हुआ: 2 इंच की चादर चली

सपोटरा / करौली

करौली के सपोटरा में स्थित भूमेन्द्र सागर बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी की आवक बढ़ गई है। बांध करीब दो दशक बाद लबालब हुआ है। बांध की पाल से मिट्टी के रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सपोटरा पुलिस उपाधीक्षक कन्हैयालाल चौधरी, तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम को बांध टूटने की सूचना मिली थी। जांच में यह अफवाह निकली। जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह के अनुसार बारिश के कारण बांध की पाल पर कटाव हुआ था। विभाग की टीम ने इसे तत्काल ठीक कर दिया। वर्तमान में बांध पूरी तरह सुरक्षित है। बांध पर करीब 2 इंच की पानी की चादर चल रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बांध की नियमित निगरानी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................