वोट चोरी के खिलाफ अलवर मे एनएसयूआई का मशाल जुलूस:केंद्र सरकार पर वोट चोरी का लगाया आरोप

Aug 26, 2025 - 15:32
Aug 26, 2025 - 15:40
 0
वोट चोरी के खिलाफ अलवर मे एनएसयूआई का मशाल जुलूस:केंद्र सरकार पर वोट चोरी का लगाया आरोप

अलवर ,राजस्थान 

एनएसयूआई ने मंगलवार को देर शाम अलवर शहर में  नगर निगम से लेकर शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारो के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। 

प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह जुलूस वोट चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। कई जगह एक ही मकान में 80 वोट मिले हैं और 1 BHK फ्लैट पर 120 बूथ बनाए गए हैं। जाखड़ ने कहा कि महाराष्ट्र में इसी तरीके से धांधली कर सरकार बनाई गई और अब बिहार चुनावों में भी वोट चोरी करके सत्ता हथियाने की कोशिश हो रही है। उनका कहना था कि इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण की सीट भी गड़बड़ी से हारी गई। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सतीश पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने साक्ष्य प्रस्तुत कर वोट चोरी के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है, उसी के समर्थन में यह जुलूस निकाला गया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार समेत देशभर में बड़ा जन आंदोलन खड़ा हो गया है। और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को इस खेल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा भी मशाल जुलूस में पहुंचे। जुलूस शाम 7 बजे नगर निगम से शुरू हुआ और साढ़े 7 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर समाप्त हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................