आरएफसी ने एकमुश्त निपटारा योजना की चालू

Aug 28, 2025 - 13:41
 0
आरएफसी ने एकमुश्त निपटारा योजना की चालू

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान वित्त निगम आरएफसी के तत्वाधान में गैर निष्पादित खातों का एक मुश्त निपटारा करने के उद्देश्य से एक मुश्त  निपटारा योजना 2025-26 चालू की गयी है।
शाखा प्रबन्धक सुरेश चन्द ने बताया कि राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर निष्पादित खाताधारकों का नियमानुसार न्यूनतम 20 प्रतिशत एवं अधिकतम 70 प्रतिशत मूलधन राशि प्राप्त कर, खातों के एक मुश्त निपटारा करने हेतु आकर्षक एवं लाभकारी योजना 26 अगस्त से चालू की गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शत प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में दस हजार पंजीयन शुल्क एवं 10 प्रतिशत मूलधन बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर, खातों का पंजीयन करवाया जा सकता है तथा इस योजना में एक मुश्त राशि 60 दिवस में जमा करवाने हेतु समयावधि निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि जो उधमि एक मुश्त निपटारा राशि जमा करवाने में कठिनाई महसूस करते है, ऐसी उद्यमियों को 12 मासिक किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग, एक्स-सर्विसमेन एवं बीपीएल कार्डधारक को देय पंजीयन शुल्क 10 हजार में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान की जावेंगी। उन्होंने बताया कि यह योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी होगी।
शाखा प्रबन्धक ने बताया कि उक्त निपटारा योजना के तहत किये समझौते से कोई उद्यमि असंतुष्ट होने की स्थिति में, समझौता की सूचना प्राप्ति के 30 दिवस के अन्दर 25 हजार रूपए पंजीयन शुल्क एवं 10 प्रतिशत मूलधन बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर अपील हेतु शाखा कार्यालय में आवेदन कर सकता है। शाखा कार्यालय द्वारा आवेदनों के निगम मुख्यालय स्तरीय कमेटी को निस्तारण हेतु अग्रेषित कर दिये जावेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तरीय कमेटी के द्वारा अपील के आवेदनों को निस्तारण कर उद्यमियों को राहत प्रदान की जावेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की अधिक जानकारी हेतु इस कार्यालय के उपप्रबन्धक राजेष धवन से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने उधमियों से अपील की है कि निगम की इस कल्याणकारी योजना का अधिकाधिक उद्यमि लाभ उठा सकते हैं।
इस कार्यालय के क्षेत्राधिकार में भरतपुर, धौलपुर, डीग, दौसा एवं करौली जिले आते है। इस स्थिति में योजना के लाभ प्राप्ति हेतु भरतपुर, धौलपुर, डीग, दौसा एवं करौली जिलों के उद्यमि जिला उद्योग केन्द्र परिसर, कलेक्ट्रेट चौराहा, दौसा स्थिति कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................