नवीन सत्र प्रारंभ होने पर आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन

Jul 11, 2025 - 10:45
 0
नवीन सत्र प्रारंभ होने पर आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन

वैर (भरतपुर/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) जुलाई माह में विधालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नवप्रवेशी छात्र छात्रों का नामांकन किया जाता है। महात्मा गांधी विधालय भरतपुर दरवाजा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नं 16 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा अग्रवाल ने बताया कि नवीन सत्र प्रारंभ होने पर नवप्रवेशी बच्चों का प्रवेश किया गया। नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर साथ ही ड्रेस, कलर्स पैंन्सिल वितरण करके नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा अग्रवाल ने इस मौके पर बच्चों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक, मानसिक संवेग आत्मक संज्ञानात्मक आदि पर प्रकाश डाला।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं अभिभावक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................