भारत जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का जेडी चिल्ड्रन अकादमी में आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्ग में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष पदमा गोयल सचिव रश्मि विजय लोकेश रावत, मनोज सैनी, सरोज सैनी, सहित परिषद सदस्य मौजूद रहे प्रतियोगिता का उद्देश्य भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा, रीति ,नीति, अध्यात्म व संत महात्मा राजा महाराजाओं के तप, त्याग ,शौर्य ,परिश्रम से भावी पीढ़ी को अवगत कराना था।