महुवा के श्री कल्याण जी के मंदिर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा हुआ बलदेव छठ पर संगीतमय रंगारंग बधाई कार्यक्रम

भगवान के जन्मोत्सव को लेकर बांटी मिठाई खिलौने

Aug 29, 2025 - 13:36
 0
महुवा के श्री कल्याण जी के मंदिर पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा हुआ बलदेव छठ पर संगीतमय रंगारंग बधाई  कार्यक्रम

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के पुरानी तहसील रोडस्थित श्री कल्याण जी के मंदिर में बलदेव छठ पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा रंगारंग बधाई उत्सव कार्यक्रम ललिता शर्मा के सानिध्य मेंआयोजित किया गया 

इस अवसर पर ललिता शर्मा के सानिध्य मेंश्रद्धालु महिलाओं द्वारा मंदिर को पुष्प द्वारा सजाकर भगवान श्री कल्याण जी का सिंगार कर  श्री बलदेव जी का जन्म उत्सव की जीवंत झांकी सजाकर भगवान के जन्मोत्सव पर  संगीतमय बधाइयां गाकर भगवान के सम्मुख सुनाया गया इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने भगवान के सम्मुख संगीतमय होकर नाचते गाते भगवान के भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम को रंगारंग कर दिया इस दौरान भगवान के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों को जहां खिलौने बांटे गए वहीं महिलाओं को प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

इसअवसर पर कार्यक्रम आयोजन ललिता शर्मा, देवेश शर्मा, दिव्या शर्मा, मंदिर के पुजारी सतीश शर्मा, चंदा शर्मा सहित सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रही

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................