ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत: 2 घायल, अलवर रैफर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-अलवर मेगा हाईवे स्थित मूनपुर गांव की पुलिया पर शनिवार की सांय एक केन्ट्रा ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई दूसरी बाईक चपेट में आगई। जिससे दूसरी बाईक पर सवार दो लोग घायल हो गए।कोठीनारायनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश चंद ने बताया कि शनिवार की सांय सूचना मिली की मूनपुर पुलिया पर सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। वही मृतक दलालपुरा निवासी राकेश मीना पुत्र कालूराम मीना के शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि भिंडत में दूसरी बाईक भी चपेट में आ गई। दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति भर्तृहरि बाबा के दर्शन कर लौट रहे सिकराय तहसील के कोवड़ा, गुमानपुरा गांव निवासी मोहन पुत्र नारायण योगी व जगदीश पुत्र चन्दर मीना वाहनों की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। राजगढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद मोहन योगी की हालत गम्भीर होने पर उसे राजगढ़ से अलवर रैफर कर दिया गया। इस सम्बंध में दलालपुरा गांव निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र कालूराम मीना ने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 30 अगस्त 2025 को उसका छोटा भाई राकेश मीना (25) पुत्र कालूराम मीना मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने घर से राजगढ़ किसी निजी काम के लिए आया था। वह कार्य करके वापस अपने गांव आ रहा था तो सायं करीब 4 बजे मूनपुर पुलिया पर पहुंचा तो सामने से आ रही केन्ट्रा गाड़ी के चालक ने केन्ट्रा गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए साइड में चल रहे उसके छोटे भाई राकेश मीना की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसे गम्भीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटनाकारित करने वाले केन्ट्रा गाड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसे कोठीनारायणपुर चौकी परिसर में खड़ा किया हुआ हैं। उसके भाई का शव राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा हुआ हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।