सोहनपुर रूपा रेल नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा मृतक के शव की तलाश जारी
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के सोहनपुर रूपारेल नदी मे नहाते समय हाकम का पुत्र शाहीन उम्र करीब 20 वर्ष डूब गया जिसका पानी में पता नहीं लग पाया है। नदी में एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं लगा।
स्थानीय लोगों का कहना है इस मानसून में पहली बार तेज बारिश होने से पहली बार नदी आई है। जहां महुआ खुर्द सोहनपुर बांदीपुर जैसे गांव के बीस से अधिक युवक पुलिया से कूद कर नहा रहे थे । इसी में हाकम का पुत्र शाहीन भी था जहां वह डूबने लगा तो ऐसे में वह घबरा गया और पानी में डूबता ही चला गया। अतिक्रमण के चलते रूपारेल नदी में आगे जो उसके चौड़ाई है उसको सकड़ा दिया जहां एक पानी का बहाव क्षेत्र नाली की तरह हो गया ।
युवक की मौत के समाचार सुनकर गांव में कोहराम मच गया यह महुआ खुर्द गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन मृतक का पता नदी में नहीं लग पाया।
राजस्व विभाग पंचायत विभाग की ओर से ऐसे स्थान पर जिला कलैक्टर के निर्देश के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं थे तथा किसी भी प्रकार के यह सूचना लिखी हुई भी नहीं है। रूपारेल नदी में रात्रि को बारिश होने के बाद तेज बहाव का पानी आया है जिसमें युवक डूब गया।