सीएमएचओ ने सर्वे और एंटी लार्वा गतिविधियों में लापरवाही मिलने पर दोनों प्रभारियों को थमाया नोटिस
डिप्टी सीएमएचओ और बीसीएमओ ने घरों में जाकर किया क्रॉस चेक
झुंझुनूं, (सुमेरसिंह राव) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देरवाला और बाकरा में डेंगू रोकथाम के लिए एंटी लार्वा गतिविधियों और सर्वे में खामी मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने दोनों संस्थान प्रभारियों को नोटिश थमाया है। देरवाला पीएचसी के अधीन हनुमानपुरा और बाडलवास में दो डेंगू पोजिटिव केस मिलने के बाद सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बुधवार को डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल और बीसीएमओ डॉ रेखा को सर्वे और एंटी लार्वा गतिविधियों को क्रॉस चेक करने के लिए भेजा जिसमें पाया गया कि कई जगह घरों में लार्वा पाया गया और सर्वे में लापरवाही बरती गई और एंटी लार्वा गतिविधि भी प्रॉपर नहीं की गई जिससे डेंगू रोकथाम के प्रयास कमजोर पड़े।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा और बीसीएमओ डॉ रेखा की फील्ड विजिट रिपोर्ट के आधार पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने दोनों संस्थान प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग के आदेश पर सभी बीसीएमओ को फील्ड में विजिट कर "स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान" के तहत किए गए सर्वे और एंटी लार्वा गतिविधियों को क्रॉस चैक कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मौसमी बीमारियो को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न विभागीय प्रयासों और उठाइ गए कदमों की समीक्षा चिकित्सा मंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव स्तर पर निरन्तर समीक्षा की जा रही है। बुधवार को डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा और बीसीएमओ डॉ रेखा बीपीओ कंचन महला ने देरवाला, हनुमानपुरा, बाडलवास और बाकरा के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डॉ गुर्जर का आह्वान अपनी समझदारी और जिम्मेदारी दिखाए घरों से लार्वा मिटाएं
सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि झुंझुनूं वासी पढ़े लिखे और जागरूक हैं अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए घरों को मच्छर पैदा करने वाले लार्वा मुक्त बनाए घर में कोई भी ऐसे खुले पड़े बर्तन जिनमें पानी लंबे समय से स्टोर है को साफ करे या बदले, कुलर गमले टंकी नियमित तौर पर साफ करें, घर की छतों पर कोई टायर कबाड़ ना हो जिसमें बारिश का पानी जमा होने से लार्वा पैदा हुआ हो। घरों के बाहर पानी एकत्रित है तो नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी सूचना देकर इनमें एम एल ओ डलवाए। नालियों की सफाई के लिए स्थानीय नगर पालिका परिषद से समन्वय कर सफाई कार्य करवाए। इस प्रकार जिम्मेदारी से काम लेने पर हम डेंगू को रोकने में कामयाब हो पाएंगे।

