झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियाँ तेज; 25 अप्रैल को होगा ध्वज पूजन

Apr 19, 2026 - 15:19
 0
झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियाँ तेज; 25 अप्रैल को होगा ध्वज पूजन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झडाया बजरंग धाम आश्रम में आगामी 17 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले भव्य 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज एवं यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता के लिए 25 अप्रैल को यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन एवं ध्वज पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी उपस्थित रहेंगे।

महायज्ञ के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांट रही हैं और लोगों को इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने का निमंत्रण दे रही हैं।

महंत सीताराम दास जी महाराज के अनुसार, यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व 16 जून को पचलंगी से झडाया धाम तक एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी, जो पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर देगी।

तैयारियों के दौरान सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल, यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया, मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़, विकास जांगिड़ सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................