2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पचलगी में होगा महिला एवं पुरुष पहलवानों का महाकुंभ

देश-विदेश के नामी महिला एवं पुरुष पहलवान दिखाएंगे कुश्ती दंगल में दावा पेच

Sep 10, 2025 - 14:23
 0
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पचलगी में होगा महिला एवं पुरुष पहलवानों का महाकुंभ

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी  गांव में अगले महीने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश-विदेश के नामी महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दाव पेच दिखाए जाएंगे l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने पचलंगी में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l भावरिया के अनुसार 21 सितंबर को पचलंगी में मेले की तैयारियो को लेकर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सोपी जाएगी l मेला कमेटी अध्यक्ष भावरिया के अनुसार कुश्ती एक कठिन खेल है l जिसमें धैर्य और एकाग्रता की आवश्यकता होती है l यह पहलवान को खुद को जानने और प्रशिक्षण और प्रगति के साथ खुद को खोजने का अवसर देता है l यह मानसिक स्थिति उसे अपने मन और शरीर में अच्छा महसूस कराती है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................