नगरपालिका कठूमर ने शहरी सेवा शिविर का वार्ड अनुसार कार्यकम किया घोषित

नगर पालिका कार्यालय में 15 सितंबर से 29 सितंबर तक कैंप होंगे आयोजित,,, प्रत्येक कार्य दिवस में दो वार्डो के लाभार्थियों के होंगे कार्य

Sep 12, 2025 - 13:45
 0
नगरपालिका कठूमर ने शहरी सेवा शिविर का वार्ड अनुसार  कार्यकम किया घोषित

सभी वार्ड के कैंप समापन होने पर 1 अक्टूबर को होगा सभी वार्डो का सामूहिक कैंप आयोजित

कठूमर  (दिनेश लेखी)  राज्य सरकार द्वारा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर 2025" का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत नगर पालिका कार्यालय कठूमर में शहरी सेवा शिविर में होने वाले कार्यो को लेकर पालिका क्षेत्र को वार्ड अनुसार कार्यक्रम घोषित किया है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नरसी लाल मीणा ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में सिविल आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आमजन के विभिन्न प्रकार के कार्य मौके पर ही निस्तारण किए जाएंगे। जिसमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकयर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पाकों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, कार्यालय में पेडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, 69ए, कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खाचां भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजि.,उप-विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना/प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, पालिका द्वारा आवेदन प्राप्त कर प्राप्त आवदेन कैम्पो मे निस्तारण करने के लिए वार्ड वार निम्नानुसार अभियान का लाभ आमजन तक पंहुचाने हेतु निर्देशों के अनुरूप कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर प्रभारी मुकेश जैन कनिष्ठ लिपिक ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में 15 सितम्बर को वार्ड संख्या एक दो के नागरिकों के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा
16 सितम्बर को वार्ड 3 व 4 में, 
17 सितम्बर को वार्ड 5 व 6 में, 
18 सितम्बर को वार्ड 7 व 8 में, 
19 सितम्बर को वार्ड 9 व 10 में,  तथा 23 सितम्बर को वार्ड 11 व 12, तथा 24 सितम्बर को वार्ड 13 व 14 तथा  25 सितम्बर को वार्ड  15 व 16 तथा 26 सितम्बर को वार्ड 17 व 18 तथा 29 सितम्बर को वार्ड  19 व 20 को नगर पालिका कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
वहीं वार्ड संख्या 1 से 20 तक सभी वार्डो का एक सामूहिक कैंप 1अक्टूबर 2025 को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
इधर नगर पालिका ईओ नरसी लाल मीणा ने बताया कि शिविर के प्रभारी अधिकारी मोहित कुमार जैन कनिष्ठ लिपिक को आदेशित किया जाता है कि वार्डों से संबंधित कैम्प दिवस में सम्पूर्ण एरिया का निरीक्षण कर समस्याओं को चिन्हित करेगें, तथा उक्त कैम्पों में पूर्व में आयोजित कैम्पों में प्राप्त समस्याओं का समाधान कर आम जनता का लाभ पहुंचायेगें तथा समस्याओं के पहले और बाद की फोटो लेते हुये सफलता की कहानियां भी तैयार करेगें। कैम्प प्रभारी उक्त समस्त अधिकारी व कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित रहता या लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................